लोदना क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, वाटर मिस्ट फायर फाइटिंग ट्रॉली उपलब्ध

बीसीसीएल ने लोदना क्षेत्र में आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक वाटर मिस्ट फायर फाइटिंग ट्रॉली उपलब्ध कराई है। इससे खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

अग्निशमन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बीसीसीएल मुख्यालय ने महत्वपूर्ण पहल की है. लोदना क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मुख्यालय की ओर से वाटर मिस्ट फायर फाइटिंग ट्रॉली उपलब्ध करायी गयी है.

आधुनिक तकनीक से लैस यह उपकरण आपातकालीन परिस्थितियों में आग पर त्वरित और प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक होगा. वाटर मिस्ट ट्रॉली के उपलब्ध होने से लोदना क्षेत्र की अग्निशमन तैयारियों को मजबूती मिलेगी और खदानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग की घटनाओं के दौरान तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी.

लोदना क्षेत्र के अधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण अग्निशमन उपकरण की उपलब्धता के लिए बीसीसीएल मुख्यालय के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यालय का यह सहयोग सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bijay kumar bari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >