तार जोड़ने को लेकर लाइनमैन से मारपीट, लोगों ने कराया समझौता

barora

बरोरा के पोचरी बस्ती में बिजली तार कनेक्शन जोड़ने को लेकर बुधवार की देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान झारखंड सरकार में अनुबंध पर कार्यरत बिजली मिस्त्री (लाइनमैन) के साथ मारपीट की घटना सामने आयी.

बताया जाता है कि बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर लाइनमैन और दामोदरपुर के कुछ ग्रामीणों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. घटना के बाद पोचरी के ग्रामीणों ने दामोदरपुर के दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें बरोरा पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग बरोरा थाना पहुंचे. थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर बातचीत हुई. काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया.

इसके बाद मामला शांत हो गया और पकड़े गये दोनों लोगों को छोड़ दिया गया. हालांकि, मारपीट की घटना के बाद पोचरी और दामोदरपुर के बीच क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >