Dhanbad News : रंगों में हमें मत बांटो, हर घर की छत पर तिरंगा रहने दो

Dhanbad News : रंगों में हमें मत बांटो, हर घर की छत पर तिरंगा रहने दो

Dhanbad News : लोयाबाद ईदगाह के पास चल रहे कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह बाबा का छह दिवसीय सालाना उर्स मुबारक के मौके पर मंगलवार की रात में कव्वाली का मुकाबला हुआ. कव्वाल फरीद वारसी अजमेर राजस्थान का मुकाबला मुजफ्फरपुर बिहार के कव्वाल दिलबर शाही के साथ हुआ. दोनों कव्वालों ने हमद, नात, गजलों व देश भक्ति के नगमें सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कव्वाल फरीद वारसी ने देश में चल रही नफरती माहौल पर तथा भाईचारे पर गजल प्रस्तुत कर खूब दाद लूटी. उन्होंने बहती है प्रेम की गंगा बहने दो, क्यों करते हो देश में दंगा रहने दो, लाल-हरे रंगों में हमें मत बांटो, हर घर की छत पर तिरंगा रहने दो. मुजफ्फरपुर से आये कव्वाल दिलबर शाही ने भी एक से बढ़कर एक नात मनकबत तथा गजलों की प्रस्तुति देकर रात भर श्रोताओं को बांधे रखा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महामंत्री मो असलम मंसूरी, राजकुमार महतो, हाजी अब्दुल रउफ, निसार मंसूरी, मकसूद अंसारी, सिकंदर ए आजम, सज्जाद राशिद, जावेद अफसर, टुन्नू मंसूरी, मो जहांगीर, रुस्तम अंसारी, कमरे आलम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >