मजदूर की बेटी पूनम ने नीट में मारी बाजी, सरकार उठायेगी पढ़ाई का खर्च

धनबाद की दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. आर्थिक अभाव के बावजूद अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल करने वाली पूनम की पढ़ाई का पूरा खर्च अब जिला प्रशासन उठाएगा.

Success Story: एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय की छात्रा रही पूनम ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे धनबाद का नाम रोशन किया है. जिला प्रशासन ने पूनम की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है. 

धनबाद की रहने वाली पूनम कुमारी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 582 अंक, 99.1375 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल की है. पूनम के पिता धरमू गोराई दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां पीपू देवी गृहिणी हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद पूनम ने लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया. इससे पहले वह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से पढ़कर सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर धनबाद जिला टॉपर भी रह चुकी हैं. 

नामांकन से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठायेगी सरकार : डीसी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को पूनम को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नीट में सफल होने पर सम्मानित किया. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के युवाओं के शिक्षा के प्रति समर्पण की सोच को आगे बढ़ाने हेतु बच्ची की एडमिशन से लेकर डॉक्टर बनने तक की पूरी पढ़ाई का खर्च जिला प्रशासन वहन करेगी. ताकि पैसे के अभाव में सरकारी विद्यालय के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे. उपायुक्त ने पूनम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

कॉर्डियोलॉजिस्ट बन कर सेवा करना चाहती हूं: पूनम

पूनम का सपना भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया. कहा कि पिता की आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन कराया, जहां शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन, सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाई और झारखंड सरकार से मिली सुविधाओं के बदौलत आज नीट में सफलता प्राप्त की है.

ये भी पढ़ें: रिम्स में फेयरवेल के नाम पर जमकर चली शराब और बीयर, नशे में धुत भावी डॉक्टरों ने उड़ा दी अग्निशमन सिलेंडर की गैस

ये भी पढ़ें: गढ़वा में खुली सिस्टम की पोल: जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन किया बंद, अदालती फरमान के बावजूद दिखा बुलडोजर का खौफ


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >