Dhanbad News:जलाराम मंदिर में मना लाभ पंचमी उत्सव

Dhanbad News:जलाराम मंदिर में बुधवार को महिला मंडल ने लाभ पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया. भगवान को प्रसाद चढ़ाये गये.

Dhanbad News:धनबाद के शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर में बुधवार को श्री जलाराम महिला मंडल ने लाभ पंचमी उत्सव मनाया. महिलाओं ने मिठाइयां, पकवान, फल, मेवे का अन्नकूट भोग भगवान को अर्पित किया. मंदिर में स्थापित श्रीराम दरबार, श्री राधा-कृष्ण दरबार, श्री शिव दरबार, श्री बजरंगबली तथा श्री अंबे माता दरबार में पूजा-अर्चना की. इसके बाद भजन-कीर्तन व सामूहिक आरती की गयी. हंसा बेन धनानी ने बताया कि गुजराती समाज दीपावली के बाद लाभ पंचमी मानते हैं. इस दिन व्यवसायी अपने बहीखाता व लेखा-जोखा का पूजन करते हैं. मौके पर रेखा बेन, वीणा बेन, शांति बेन, स्वाति ठक्कर, हिना सोलंकी, चंदन बेन, पप्पू बेन, शीतल ठक्कर सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >