Dhanbad News: ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर कुंभ जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा

Dhanbad News:गोमो स्टेशन से कुंभ जाने वाले यात्रियों ने रविवार की शाम 6:40 बजे ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर जमकर हंगामा किया.

Dhanbad News:गोमो स्टेशन से कुंभ जाने वाले यात्रियों ने रविवार की शाम 6:40 बजे ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि गोमो स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म में कुंभ जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ लगी थी. भीड़ को काबू करने के लिए आरपीएफ की टीम लगातार यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. इसी दौरान दौरान हटिया-नयी दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस गोमो पहुंची. लेकिन यात्रियों से ट्रेन पहले से खचाखच भरा हुआ था. इसके कारण ट्रेन में सवार यात्री गेट नहीं खोल रहे थे. यह देख गोमो में खड़े यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा, सब इंस्पेक्टर साकिब अंसारी, प्रभात सिंह, बिनोद सिंह दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित यात्रियों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन यात्री नहीं माने. कई यात्रियों ने हंगामा कर अन्य बोगियों में चढ़ गये. हंगामा के कारण दिल्ली जाने वाले कई आरक्षित यात्री स्टेशन पर छूट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >