Dhanbad News: बीसीसीएलकर्मी के पुत्र का अपहरण, एक घंटे बाद बेहोशी की हालत में मिला

Dhanbad News: बाघमारा क्षेत्र के डुमरा की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News: बाघमारा क्षेत्र के डुमरा की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत में डुमरा में रहने वाले बीसीसीएलकर्मी अजय कुमार चौहान के 13 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार को शनिवार की दोपहर तीन बजे अपहरण से इलाके में सनसनी फैल गयी. श्री चौहान बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के नदखुरकी फिडर ब्रेकर में इलेक्ट्रिशियन है. शाम करीब चार बजे अपहृत बच्चे को भीमकनाली-बसवरिया अंडरपास पुल के नीचे से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया. इस संबंध में शिकायत के आधार पर बाघमारा पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

बॉल खोजने बाउंड्री वाल के पास गया था अनीश, तभी हुई घटना

पुलिस को दी शिकायत में अजय चौहान ने कहा है कि उनका पुत्र अनीश शनिवार को दोपहर घर की छत पर बॉल खेल रहा था. छत से बॉल गिरने पर उसे लेने के लिए बच्चा बाउंड्री वाल के पास गया था. इसके बाद वापस नहीं लौटा. इसके बाद अनीश की खोजबीन शुरू की गयी, तो शाम चार बजे बड़ा पांडेयडीह के लोगों ने फोन कर बताया कि बच्चा भीमकनाली-बसवरिया अंडरपास के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ा है. जब उसे होश आया, तो भागते हुए बगल के घर में जाकर मदद मांगने लगा. घटना के बाद से अनीश काफी डरा-सहमा है. पूछताछ करने पर अनीश ने बताया कि छत से बॉल गिरने के बाद वह उसे लेने बाउंड्री वॉल के पास गया था. इसी दौरान दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया. उसे जब होश आया, तो अंडर पास के नीचे पड़ा हुआ था. इस संबंध में अजय चौहान ने बेटे की अपहरण का आरोप लगाते हुए बाघमारा पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कीहै. बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >