केंदुआडीह के नये थानेदार ने लिया पदभार

बोले थानेदार : लोगों से सामंजस्य स्थापित कर विधि व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी.

केंदुआ.

बैंकमोड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वकार हुसैन ने शनिवार को केंदुआडीह थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया. इस दौरान इंस्पेक्टर वकार हुसैन ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध चाहे किसी भी तरह का हो पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी. लोगों से सामंजस्य स्थापित कर विधि व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी.

यह भी पढें

शांतिपूर्ण चुनाव होने पर चेंबर ने किया सम्मान समारोह

पुटकी.

धनबाद लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न होने पर पुटकी बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा एवं महासचिव मूर्तजा अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को पुटकी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान डीएसपी (विधि -व्यवस्था ) दीपक कुमार, पुटकी सीओ विकास आनंद एवं पुटकी थाना प्रभारी मनोहर करमाली सहित स्थानीय पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि पब्लिक-पुलिस के बेहतर समन्वय से ही चुनाव शांतिपूर्व हुआ. मौके पर चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष शाहरुख़ खान, केदार प्रसाद बरनवाल, महेंद्र बरनवाल, इफ्तेखार आलम, रामप्रताप शर्मा, मो इम्तियाज़, चांद परवेज, विक्की वर्मा, हुकुम चंद्र अग्रवाल, राजू अंसारी, मो आजाद, सरोज कुमार, नन्हे अंसारी, संजय रजक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >