सुब्रतो कप फुटबॉल : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बना विजेता

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

गोमो. तोपचांची प्रखंड स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शुरू हुआ. दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार तथा विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. अंडर 17 बालिका की टीम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तोपचांची विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटालअड्डा की टीम उपविजेता बनी. बालक अंडर-17 की कैटेगरी में कुल आठ टीमों का लीग मैच संपन्न हुआ. शंकर दयाल उच्च विद्यालय रोआम तथा विशॉप रॉकी उच्च विद्यालय की टीम के बीच बुधवार को फाइनल मैच खेला जायेगा. प्रखंड स्तरीय खेल के संयोजक उदय मिश्रा थे. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, दिनेश सोरेन, सुरेश तिवारी, दिनेश साहू, बुद्धेश्वर सिंह मुंडा, आजाद हेम्ब्रम, विनोद कुमार महतो, निधि अग्रवाल, श्याम रजक, विवेक कुमार, कनककांति मेहता, सतीश लाल, हरि गोपाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >