Dhanbad News : लटानी में मनाया गया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस

Dhanbad News : लटानी में मनाया गया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस

Dhanbad News : बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ एवं डीएस चार के संस्थापक कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस आंबेडकर क्लब लटानी के प्रांगण में मनाया गया. मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने कहा कि कांशीराम ने देश के बहुसंख्यक बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना न सिर्फ पैदा की, बल्कि एक सफल प्रयोग कर इन तबका को सत्ता व शासन की बागडोर दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांशीराम साहब का संघर्ष, बलिदान एवं महान कृतित्व है, उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए.अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नीलकमल दास ने किया, जबकि मुख्य रूप से प्रदेश सचिव बाबूराम मांझी, शिक्षक रामप्रसाद दास, जितेन दास, क्लब सचिव राजकुमार दास, जिला महासचिव मनोज दास, बामसेफ के राजकुमार भारती, बिरजू दास, राजकिशोर दास, अमित, चंदा देवी, नमिता दास, रामसेवक राम, प्रतिमा, रोहित कुमार दास, विनोद धीवर आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >