Dhanbad News: सात करोड़ के जेवरात चोरी मामले में कांको के दुकानदार को ले गयी हरियाणा पुलिस

Dhanbad News: हरियाणा में सात करोड़ के जेवरात चोरी मामले में हरियाणा पुलिस गुरुवार को कांको के ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.

Dhanbad News: हरियाणा के अंबाला जिला के बलदेव नगर कॉपरेटिव बैंक के लॉकर से सात करोड़ के जेवरात चोरी मामले में हरियाणा पुलिस कांको स्थित लखी ज्वेलर्स के मालिक कतरास निवासी अजय वर्मा को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ हरियाणा ले गयी. हरियाणा के अंबाला जिला के बलदेव नगर कॉपरेेटिव बैंक के लॉकर से सितंबर 2023 में सात करोड़ की जेवरात चोरी हुई थी. मामले में भागलपुर से गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उसी के निशानदेही पर हरियाणा पुलिस कतरास कांको पहुंची और अजय वर्मा को गिरफ्तार किया. गौतम ने पुलिस को बताया था कि 440 ग्राम सोना अजय वर्मा को बेचा था.

टेंपो से 200 लीटर शराब जब्त, दो चालक गिरफ्तार

तोपचांची पुलिस ने थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मानटांड़ चौक पर गुरुवार को गुप्त सूचना पर टेंपो से 200 लीटर महुआ शराब जब्त की है. पुलिस ने दो टेंपो चालक मोतीलाल टुडू व राजेंद्र सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. टेंपू में प्लास्टिक बोतलों से महुआ शराब ले जायी जा रही थी. थाना प्रभारी डोमन रजक ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >