On Saturday, a grand Kalash Yatra was taken out from the temple premises in connection with Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya organized by Bhayaharan Seva Samiti in Brahmandiha village of Topchanchi block.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
तोपचांची.
तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा गांव में भयहरण सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर मंदिर परिसर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालु मंदिर परिसर से कलश लेकर नेपईडीह, कोटालडीह, कोटालअड्डा आदि गांवों का भ्रमण कर कतरी जोरिया पहुंचे. यहां आचार्य उदयकांत तिवारी, रोशन तिवारी ने जल भरनी की रस्म करायी. श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शर्बत-पानी की व्यवस्था समाजसेवियों ने की थी. रविवार से बाल विदुषी कार्षिण गौरी दीक्षित कथा वाचन करेंगी. अंतिम दिन महाभंडारा का आयोजन होगा. कलश यात्रा में लोकबा, पांडेयडीह, कोटालडीह, दल्हनडीह, नेरो, खुरडीह, कोटालअड्डा, सिधाबाद, असनासिंधा, चौबेडीह, रोवाम, पाथलचपरा, तेलोडीह, सिंहदाहा के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।