JPSC Scam: धनबाद में भी CID की रेड, कई ठिकानों समेत कोचिंग सेंटर्स पर छापा, मचा हड़कंप

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में धांधली की जांच कर रही CID टीम ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है. सरायढेला थाना क्षेत्र समेत कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों में हड़कंप मच गया है.

धनबाद से नीरज अम्बष्ठ की रिपोर्ट

धनबाद: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली और OMR शीट हेराफेरी की जांच कर रही सीआईडी (CID) की टीम ने सोमवार को धनबाद जिले में भी बड़ी कार्रवाई की है. CID ने सरायढेला थाना क्षेत्र समेत शहर के कई संदिग्ध स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया.

कोचिंग संचालकों और संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की नजर JPSC परीक्षा में सेटिंग कराने वाले बिचौलियों और कोचिंग सिंडिकेट पर है. जांच एजेंसी की टीम ने सरायढेला और आसपास के इलाकों में संचालित प्रमुख प्रतियोगी कोचिंग संस्थानों के संचालकों के आवास और दफ्तरों पर रेड मारी है. छापेमारी के दौरान सीआईडी की टीम परीक्षा से जुड़े संदिग्ध दस्तावेजों, पैसे लेन-देन के रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा की तलाश में जुटी रही. इसके अलावा संबंधित लोगों से बंद कमरे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC गड़बड़ी मामले में सीआईडी की दबिश, 20 से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

आधिकारिक बयान का इंतजार, शहर में चर्चा का बाजार गर्म

हालांकि, इस छापेमारी और जब्ती के संबंध में जांच अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन राज्यव्यापी 20 से अधिक ठिकानों पर चल रही कार्रवाई के बीच धनबाद में हुई इस छापेमारी की खबर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थानों और बिचौलियों के बीच हड़कंप मच गया है. छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में चर्चा का माहौल बन गया. सभी लोग सीआईडी द्वारा आगे के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं. दूसरी तरफ पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से भी लगातार पूछताछ जारी है. अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाशी अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >