धनबाद में टूरिस्ट गाइड के पद पर निकली वैकेंसी, परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

Jobs In Dhanbad: धनबाद के मैथन डैम में टूरिस्ट गाइड के लिए आवेदन मांगा गया है. शनिवार को कुल 11 लोगों ने आवेदन जमा किया है. हालांकि अभी तक फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख सामने नहीं आयी है.

धनबाद : अगर आप भी धनबाद में रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि पर्यटन विभाग ने मैथन डैम में टूरिस्ट गाइड के लिए आवेदन मांगा है. हालांकि अभी तक आवेदन के अंतिम तारीख की घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन लोगों ने इसके लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है. शनिवार को कुल 11 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस संबंध में जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी ने बताया कि टूरिस्ट गाइड के लिए पहला दिन कुल 11 लोगों ने आवेदन किया है. इनमें 10 पुरुष और एक महिला है. जिला निदेशालय के तरफ से जल्द ही आवेदन की अंतिम तारीख जारी कर दी जाएगी. टूरिस्ट गाइड के पदों पर नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने बताया कि विभाग ने अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया है. आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

धनबाद से 48 किलो मीटर की दूरी पर है स्थित

धनबाद के मैथन डैम में सालोंभर सैलानियों की भीड़ उमड़ती है. इसके आसपास मौजूद हरे भरे जंगल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. यहां पर पर्यटक वोटिंग का मजा लेने के साथ साथ सूर्योदय और सूर्यास्त देखना पसंद करते हैं. डैम के पास मां कल्याणेश्वरी देवी का मंदिर भी है. यह डैम जिला मुख्यालय से 48 किमी की दूरी पर स्थित है, जो कि 65 वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है. डीवीसी ने इसे 1948 में विकसित किया था. नये साल में यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >