Dhanbad News : झारखंड संघर्ष मोर्चा का बेमियादी धरना समाप्त

Dhanbad News : झारखंड संघर्ष मोर्चा का बेमियादी धरना समाप्त

Dhanbad News : झारखंड संघर्ष मोर्चा निरसा के बैनर तले ग्रामीणों का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. बुधवार की शाम एमपीएल प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया. लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनने पर वार्ता बेनतीजा रही. नेतृत्व निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी उर्फ मन्नू तिवारी, मुखिया उज्ज्वल तिवारी व पंसस ताजुद्दीन काजी कर रहे थे. इस संबंध में उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि पांड्रा गांव में पेयजल की समस्या का समाधान करना होगा. बलकर वाहन का संचालन बंद नहीं करने पर संघर्ष जारी रहेगा. स्थानीय बेरोजगारों को योग्यता अनुसार नियोजन देने की मांग की गयी. मौके पर मधुरेंद्र गोस्वामी, बंपी चक्रवर्ती, नईम शेख, रूहू शेख, सुकुमार तिवारी, प्रवीर तिवारी, मनोज कुमार, साफीरुल काजी आदि थे. इधर, देर रात को एमपीएल प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया, तो लोगों ने धरना समाप्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >