झारखंड चुनाव में क्या चल रहा है? धनबाद-बोकारो सीमा पर कार में मिले 72 लाख रुपये

Jharkhand News: धनबाद बोकारो बॉर्डर पर एक कार से 71 लाख 97 हजार रुपये बरामद किया गया है. फिलहाल मामले की जांच इनकम टैक्स के अधिकारी कर रहे हैं.

Jharkhand News, धनबाद: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड है. विभिन्न जिलों के सीमावर्ती इलाके में जांच लगातार जारी है. इस कड़ी में मंगलवार की देर रात धनबाद-बोकारो सीमा पर महुदा थाना क्षेत्र के तेलमोच्चो ब्रिज के समीप बना अंतर जिला चेकनाका में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक इनोवा कार से 71 लाख 97 हजार रुपये बरामद किया गया हैं. मामले की जांच इनकम टैक्स ऑफिसर, एसडीपीओ समेत कई वरीय अधिकारी कर रहे हैं.

कार में सवार लोग भागने की फिराक में थे

इस संबंध में दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि पुलिस की टीम धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के अंतर जिला चेकनाका में मंगलवार देर रात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चला रही थी. इस दौरान एक इनोवा कार से लाखों रुपये कैश बरामद किया गया. वाहन में सवार सभी लोग भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण वह नहीं भाग सके. संदेह के आधार पर जब कड़ाई से वाहन की तलाशी ली गयी तो कार से 71 लाख 97 हजार रुपये बरामद हुआ.

Also Read: Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: JLKM ने जारी की तीसरी सूची, सिल्ली से देवेंद्रनाथ महतो को बनाया उम्मीदवार

इनकम टैक्स ऑफिसर के साथ साथ अन्य वरीय अधिकारी कर रहे हैं जांच

पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों से बरामद रुपये के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके. इसके बाद इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी. फिलहाल इनकम टैक्स ऑफिसर, बाघमारा एसडीपीओ और अन्य वरीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >