पूर्व सैनिकों को झारखंड सरकार का गिफ्ट: जेलों में कक्षपाल के लिए सीधी भर्ती, हर साल बढ़ेगी 8% सैलरी

Jharkhand Jail Warder Recruitment: झारखंड गृह एवं कारा विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 जेलों में कक्षपाल के 340 पदों पर भर्ती निकाली है. 12 अगस्त को हजारीबाग सेंट्रल जेल में वॉक-इन-इंटरव्यू होगा.

धनबाद से शोभित रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Jail Warder Recruitment, रांची : झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य की 10 विभिन्न जेलों में कक्षपाल (पुरुष) और महिला कक्षपाल के रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर बहाली निकाली है. यह भर्ती पूरी तरह से भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) और अर्द्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के सेवानिवृत्त जवानों के लिए है. कुल 340 रिक्त पदों पर अनुबंध (Contract) के आधार पर नियुक्ति के लिए आगामी 12 अगस्त को हजारीबाग में एक भव्य वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है.

पुरुष और महिलाओं के लिए कितनी सीटें सुरक्षित हैं

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 340 पदों में से 321 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और 19 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं. प्रारंभिक रूप से यह नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ा सकता है.

Also Read: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

धनबाद सहित इन जेलों में हैं इतनी रिक्तियां

जेल का नाम पुरुष कक्षपाल पद महिला कक्षपाल पद

मंडल कारा धनबाद 40 04
चास (बोकारो) 27 03
कोडरमा 18 03
चतरा 29 03
गिरिडीह 24 01
रामगढ़ 14 01
बरही 21 01

सैलरी, भत्ते और शानदार सुविधाएं

  • चयनित जवानों को 20,000 रुपये प्रतिमाह एकमुश्त फिक्स सैलरी मिलेगी.
  • साथ ही हर साल मानदेय में 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि (Increment) की जाएगी.
  • साल में 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश (Compensation Leave) मिलेगा. साथ ही सरकारी ड्यूटी के दौरान नियमअनुसार यात्रा एवं दैनिक भत्ता भी देय होगा.
  • कर्तव्य निर्वहन (ऑन-ड्यूटी) के दौरान किसी अनहोनी या मृत्यु होने पर राज्य पुलिसकर्मियों के समान ही अनुग्रह अनुदान राशि (Ex-gratia) परिवार को दी जाएगी.

उम्र सीमा और इंटरव्यू की जगह

  • 12 अगस्त को सुबह सभी अभ्यर्थियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग पहुंचना होगा.
  • 1 जून 2026 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. कम उम्र वाले भूतपूर्व सैनिकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.
  • ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मेडिकल कार्य या अन्य कोई तकनीकी ज्ञान रखने वाले पूर्व सैनिकों को विशेष वेटेज दिया जाएगा. चयनितों को तैनाती से पहले 1 महीने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी.

साथ ले जाने होंगे ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक और स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित मूल (Original) और स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) दस्तावेज लाने होंगे.

  • डिस्चार्ज कार्ड (Discharge Card)
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

हालांकि, सूत्रों की मानें तो इंटरव्यू में शामिल होने के लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा. मूल प्रमाण पत्र (Original Documents) न दिखाने की स्थिति में आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

Also Read: Dhanbad: प्रिंस खान गैंग के लिए जुटा रहा था हथियार, पुलिस ने 2 पिस्टल और 33 कारतूस के साथ दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >