Jharkhand Election 2024: राहुल गांधी झारखंड में करेंगे चुनावी सभा, बोले जलेश्वर महतो- 9 नवंबर को बाघमारा के माटी गढ़ में होगा कार्यक्रम

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में जल्द ही राहुल गांधी भी शामिल होने वाले हैं. उम्मीद है कि राहुल गांधी 9 नवंबर को बाघमारा के माटी गढ़ में एक चुनावी सभा कर सकते हैं.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस में हैं. कांग्रेस पार्टी भी जोर-शोर से प्रचार कर रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जल्द ही झारखंड दौरा होने वाला है. राहुल गांधी 9 नवंबर को झारखंड के बाघमारा के माटी गढ़ में एक सभा कर सकते हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर इसकी जानकारी दी है.

राहुल गांधी और कल्पना सोरेन के आने की उम्मीद

जलेश्व महतो ने कहा कि माटीगढ़ डेम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में 9 नवंबर को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई की चुनावी सभा में जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी शामिल हो सकती हैं.

जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव इंडी गठबंधन के तहत लड़ रही है. पार्टी के दिग्गज नेता प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में जुटे हैं. बीते दिन (5 नवंबर) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था. उन्होंने कांके क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था.

बाघमारा में कांग्रेस ने खोला चुनावी कार्यालय

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस रेस है. पार्टी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गई है. इसी कड़ी में बाघमारा के डुमरा सायर तालाब के पास पार्टी ने चुनावी कार्यालय खोला है. इसका उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से महागठबंधन को जिताने की अपील की. उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए.

Also Read: मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख देने का चैट वायरल, चंपाई बोले- यह राजनीति का निम्नतम स्तर

Jharkhand Assembly Election 2024 : न BJP, न JMM यहां सिर्फ “चंपाई दादा”, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >