झरिया: धनबाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी, धनबाद ने झरिया एकेडमी, झरिया परिसर में पौधरोपण किया. इस दौरान प्रधानाध्यापक सरफराज इकबाल सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया.
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा. इस दौरान ‘वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं’, ‘हरित एवं स्वच्छ भविष्य की ओर एक कदम” का संदेश दिया गया.
