Dhanbad News : आरइओ के कनीय अभियंता वरुण कुमार ने शनिवार की सुबह जामुनटांड़ में बही हुई पुलिया का निरीक्षण किया. जेइ ने पुलिया से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी ग्रामीणों से ली. जानकारी के अनुसार रेलनगरी गोमो तथा निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात मूसलाधार बारिश में जामुनटांड़ तथा माछेदाहा के बीच पुलिया बह गयी. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरइओ से संपर्क साधा. विधायक की पहल तथा विभागीय निर्देश पर कनीय अभियंता वरुण कुमार ने शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे. इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट दो दिनों के अंदर विभाग के वरीय अधिकारी को सौंप दी जायेगी. मौके पर कोरकोट्टा पंसस आनंद केवट, पूर्व उपमुखिया कामेश्वर यादव, रावण मांझी, मनोज किस्कू, लालचंद किस्कू, शंकर मरांडी, शिबू किस्कू, रामचंद्र किस्कू, जीवलाल बास्की आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
