जमसं के शाखा सचिव ने थामा भाजपा का दामन

जमसं के शाखा रूपेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा.

सिंदरी.

भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने रविवार को सिंदरी का दौरा किया. आइएम टाइप चौक पर जमसं (कुंती गुट) शाखा सचिव रुपेश कुमार उर्फ मुन्ना ने 101 किलो का माला पहना कर ढुलू महतो का स्वागत किया. इस दौरान रूपेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा. भाजपा प्रत्याशी ने कुली कैंप खटाल, आइएमटाइप, मार्शलिंग यार्ड, कांड्रा, गौशाला, सिंदरी बस्ती, डोमगढ़, रोहड़ाबांध, साईं मंदिर, विद्यापति परिषद सिंदरी, कुंवर सिंह समिति में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली. मौके पर हंसाबेन पटेल, भाजपा प्रदेश आइटी सेल संयोजक अमरनाथ झा, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, धर्मजीत सिंह, लोकसभा प्रभारी सुरेश साव, जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, विजय पाण्डेय, शैलेश सिंह, दिनेश सिंह, संजू महतो, इंद्रमोहन सिंह रवि शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >