किशोरी से दुष्कर्म व मांग में सिंदूर डालने के आरोप में युवक गया जेल

जोगता थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई घटना

जोगता थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई घटना

सिजुआ.

जोगता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने जोगता थाना में सिजुआ एक नंबर साइडिंग निवासी युवक अरुण कुमार के खिलाफ नाबालिग बेटी के मांग में जबरन सिंदूर डालने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है. जोगता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. किशोरी की मां ने शिकायत में कहा है कि अरुण कुमार ने सोमवार को उसकी नाबालिग बेटी के मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया. इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. बेटी को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 366 (ए), 376 तथा 4/8/12 पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया. वहीं पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में उसका 164 के तहत बयान कलमबद्ध कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >