सुपर डिविजन लीग में जगजीवन नगर ने रश्मि क्लब को हराया

जगजीवन नगर के शैलेश ने शानदार 117 रन बनाये

धनबाद.

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर डिविजन लीग क्रिकेट मैच जगजीवन नगर स्पोर्टिंग क्लब और रश्मि क्रिकेट क्लब के बीच सोमवार को मुगमा में खेला गया. इसमें रश्मि क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. रश्मि क्लब ने नौ विकेट पर 232 रन बनाये. इसमें नीरज कुमार ने सर्वाधिक 73 रन, विकास ने 46, विशाल ने 43 व आकाश ने 31 रन बनाये. जगजीवन नगर के गेंदबाज ने संगम कुमार ने 36 रन देकर छह विकेट झटके. वहीं शैलेश, नंद किशोर व रणधीर ने एक-एक विकेट लिये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे जगजीवन नगर की टीम ने सात विकेट खोकर 233 रन बना लिये और तीन विकेट से मैच जीत लिया. टीम के शैलेश कुमार ने शानदार 117 रन, मो गनी ने 35, राजा ने 25 व मुजाहिद ने 19 रन बनाये. वहीं गेंदबाजी में मो शादाब, विकास, विशाल ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >