जैक 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट : धनबाद में 15765 में 15414 विद्यार्थी सफल, बेटियों का पलड़ा भारी

JAC Board 12th Arts Result 2025: इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया. ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक में छात्र अपने परिणाम में देखने में जुट गये. कोई दोस्तों को फोन करके परिणाम पर चर्चा करते दिखा, तो कोई दोस्तों के अंक को देख उसे बधाई देने में जुटा रहा. रिजल्ट जारी होने के बाद सफल छात्रों के घर-परिवार में हर्ष का माहौल देखा गया. जश्न के दौरान मिठाई खाने-खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा.

JAC Board 12th Arts Result 2025: जैक की ओर से गुरुवार को इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. धनबाद जिले के विभिन्न कॉलेज व प्लस टू हाइ स्कूलों में नामांकित कुल 15,856 छात्र-छात्राओं में 15,785 परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से 15,414 को सफलता मिली है. जिले का रिजल्ट 97.64 प्रतिशत रहा है. रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है. परीक्षा में 6,312 छात्र और 9,473 छात्राएं शामिल हुईं थीं. इसमें से 6,110 छात्रों और 9,304 छात्राओं को परीक्षा में सफलता मिली है. पासिंग प्रतिशत की बात करें, तो छात्रों का 96.79 प्रतिशत और छात्राओं का 98.21 प्रतिशत रहा है. बेटों के मुकाबले बेटियों का रिजल्ट 1.42 प्रतिशत अधिक है.

रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया. ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक में छात्र अपने परिणाम में देखने में जुट गये. कोई दोस्तों को फोन करके परिणाम पर चर्चा करते दिखा, तो कोई दोस्तों के अंक को देख उसे बधाई देने में जुटा रहा. रिजल्ट जारी होने के बाद सफल छात्रों के घर-परिवार में हर्ष का माहौल देखा गया. जश्न के दौरान मिठाई खाने-खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा.

प्रथम श्रेणी में पास करने वालों में भी छात्राएं अधिक

प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल करने वालों की बात करें, तो इसमें भी छात्राओं की संख्या अधिक है. 2,483 छात्र प्रथम और 5,522 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. 3,469 छात्र और 3,647 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है. तृतीय श्रेणी में पास करने वाले छात्रों की संख्या 158 और छात्राओं की संख्या 135 है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

363 विद्यार्थी रहे अनुत्तीर्ण

परीक्षा में धनबाद जिले के 363 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे. इसमें 200 छात्र और 163 छात्राएं हैं. 71 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी. यानी ये परीक्षा में अनुपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें

2 दिन के लिए देवघर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यात्रा को यादगार बनाने में जुटी झारखंड सरकार

नक्सलवाद, अपराध, मानव तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी

JAC Board 12th Arts Result 2025: राजमहल के देव स्टेट टॉपर, बनना चाहते हैं IAS अधिकारी, 2 अन्य टॉपर की क्या है चाहत?

Kal Ka Mausam : देवघर में भारी बारिश के बाद ट्रफ में समाया चक्रवात, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >