Dhanbad News : आइटीआइ गोविंदपुर : नये सत्र में 192 सीटों पर होगा नामांकन

इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर व फिटर ट्रेड में 40-40 सीट, डीजल मैकेनिक में 48 व ड्रोन टेक्नीशियन में 24 सीट पर नामांकन लिया जायेगा.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ), गोविंदपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो होगी. संस्थान में विभिन्न ट्रेड में कुल 192 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. सीटों की रिपोर्ट संस्थान द्वारा निदेशालय को भेज दी गयी है. यहां इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर व फिटर ट्रेड में 40-40 सीट, डीजल मैकेनिक में 48 व ड्रोन टेक्नीशियन में 24 सीट पर नामांकन लिया जायेगा. वहीं इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर व फिटर ट्रेड में जेनरल की 15 सीट, डीजल मैकेनिक की 18 व ड्रोन टेक्नीशियन की नौ सीट उपलब्ध है. वहीं इडब्लूएस श्रेणी में ड्रोन टेक्नीशियन में दो व अन्य बाकी ट्रेडों में चार सीट है. इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर व फिटर ट्रेड में एसटी के लिए तीन व एससी के लिए छह सीट उपलब्ध है. वहीं डीजल मैकेनिक में एसटी में चार व एससी में सात सीट है व ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड में एसटी श्रेणी में दो व एससी में तीन सीट उपलब्ध है. बाकी अन्य सीट बीसी वन व टू, दिव्यांग व एसएमक्यू के लिए रिजर्व है. बता दें कि आइटीआइ में आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून है. औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 16 जून को होगा. इसके बाद 17 से 19 जून तक त्रुटि सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 21 जून 2025 को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >