प्रताड़ना मामले की जांच पूरी, सीएस को सौंपी रिपोर्ट

महिला सीएचओ ने वीडियो वायरल कर बलियापुर सीएचसी प्रभारी पर प्रताड़ित करने का लगाया था आरोप

वरीय संवाददाता, धनबाद.

बलियापुर सीएचसी अंतर्गत ढांगी स्थित स्वास्थ्य आयुष्मान आरोग्य केंद्र की सीएचओ रेणु कुमारी ने वीडियो जारी कर बलियापुर सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. वीडियो में रेणु कुमारी रोती हुई अपनी बात रख रहीं थीं. सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन के निर्देश पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मंजू दास, डॉ विकास राणा व डॉ रत्नेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच शुरू की थी. शनिवार को टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएस को सौंप दी है. जानकारी के अनुसार टीम ने जांच में सीएचओ द्वारा लगाये गये आरोपों में कई को सही पाया है. वहीं बलियापुर सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल कुमार का आरोप था कि सीएचओ समय पर केंद्र नहीं जाती हैं. इस आरोप की जांच में टीम ने इसे गलत पाया. स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर टीम ने पाया कि सीएचओ समय पर केंद्र पहुंचती हैं. सोमवार को रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >