आसनसोल चुनाव को ले चिरकुंडा चेकपोस्ट पर चला जांच अभियान

चिरकुंडा चेकपोस्ट पर चलाया अभियान

चिरकुंडा. आसनसोल लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चिरकुंडा पुलिस व मजिस्ट्रेट द्वारा चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान काफी सख्ती बरती गयी. बिना काम के बंगाल जाने वालों को शाम पांच बजे तक रोका गया. अस्पताल या ड्यूटी जाने वालों को जाने में छूट दी गयी. बंगाल जाने व बंगाल से आने वाले सभी प्रकार की वाहन की जांच दिनभर चलती रही. चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट बीरेंद्र अटल की निगरानी में वाहन जांच की गयी. थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह स्वयं जायजा लेते देखे गये. वह बराकर व कुल्टी के पुलिस के संपर्क में रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >