धनबाद के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 30 जून तक चलती रहेगी ये स्पेशल ट्रेन

Indian Railways News: धनबाद के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. खासकर ओडिशा जाने वाले यात्रियों के लिए. रेलवे ने कहा है कि ओडिशा के भुवनेश्वर से झारखंड के धनबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 30 जून तक चलती रहेगी. इस ट्रेन के परिचालन अवधि को विस्तार दिया गया है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो.

Indian Railways News: धनबाद के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. खासकर ओडिशा जाने वाले लोगों के लिए. भारतीय रेलवे ने ओडिशा और धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन को आगे भी चलाते रहने का फैसला किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन को मिला अवधि विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा है कि भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. इस ट्रेन को 30 जून 2025 तक चलाया जायेगा.

रांची के रास्ते चलती है ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्वर से धनबाद के बीच 60 ट्रिप चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), 1 मई 2025 से 29 जून 2025 तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन कुल 60 ट्रिप चलेगी.

2 मई से 30 जून तक धनबाद से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), 2 मई 2025 से 30 जून 2025 तक प्रतिदिन धनबाद से प्रस्थान करेगी. यहां से भी ट्रेन कुल 60 ट्रिप चलेगी.

समय सारणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं

इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पहले की तरह ही रहेंगे. इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. न तो अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गये हैं, न ही उसमें कोई कटौती की गयी है.

इसे भी पढ़ें

5 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

झारखंड नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, 500 सदस्यों वाले समूह में लगाातर तीसरी बार जीता पुरस्कार

बोकारो के मृत युवक के परिजनों को मिला 50 लाख मुआवजा, अस्थायी नौकरी भी, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >