महुदा बाजार व राजगंज में मथुरा महतो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

महुदा. महुदा बाजार में इंडी गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने किया. इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि संविधान बचाने के लिए जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने का संकल्प ले लिया है. मथुरा प्रसाद महतो की जीत निश्चित है. मौके पर पूर्व मुखिया गजाधर महतो, परमेश्वर रवानी, छोटेलाल महतो, दयाल महतो, राजू महतो, अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी, शमीम शेख, गंगाधर महतो, शिवाकर महतो, अजय कुमार मिश्रा, हुलास रवानी, मजीद अंसारी, सत्तार अंसारी, दिनेश पाठक, मानिक पाठक, खालिद शेख, कमलेश पांडेय, सुरेश सिंह, शेख सफीक, मेहंदी हसन, अनुज कुमार महतो आदि थे.

राजगंज

. गुरुवार शाम को राजगंज लालबाजार में झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पवन कुमार महतो, रतिलाल टुडु, प्रमोद चौरसिया व प्रेमा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान झामुमो नेताओं ने इस बार झामुमो को जिताने की अपील की. मौके पर रवींद्र महतो, गोबिंद महतो, दिलीप हेम्ब्रम, काशी प्रसाद महतो, शनिचर टुडू, बिनोद राय, निवास तिवारी, बिरजू सोरेन, शंकर महतो, दिलीप महतो, नंदलाल महतो, पांचू रवानी, शफीक अंसारी, संतोष रवानी, साधु महतो, सुखदेव सोरेन, नागेश्वर महतो, रामप्रसाद हेम्ब्रम, विश्वनाथ गोराईं, अजय शर्मा, किशुन दास, प्रफुल्ल मंडल, रंजीत दे, मनोज निषाद, खिरोधर मंडल, शब्बीर शेख, तरुण महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >