Dhanbad News: धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, लातेहार व गुमला की टीमें सेमाइफाइनल में पहुंचीं

Dhanbad News: झारखंड स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का सेमीफाइनल आज

Dhanbad News: धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बालक-बालिका अंडर-15, अंडर-17 तथा मिश्रित डबल्स श्रेणी के 40 से अधिक मुकाबले खेले गये. कला भवन में खेले गये इन मुकाबलों में राज्यभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 में बोकारो की आक्शा फिरदौस ने गिरिडीह की कश्वी कृष्णा को, गुमला की आहाना टिग्गा ने वेस्ट सिंहभूम की समृद्धि हेम्ब्रम को, बोकारो की अनिशा पात्रा ने ईस्ट सिंहभूम की यशस्वी श्रीवास्तव हराकर अगले दौर में जगह बनायी. वहीं गुमला की नम्रता टोप्पो ने रांची की शृष्टि कुमारी को, धनबाद की लैडली रोज़ ने देवघर की आन्या तिवारी को, गुमला की शांभवी ने रांची की राजन्या यादव को हराया. डबल्स अंडर-15 में ईस्ट सिंहभूम के अनुष्का कच्छप और आशिता काछप की जोड़ी ने रांची के आशिता-अहान्या को मात दी. वेस्ट सिंहभूम के मनीष हेम्ब्रम और ऋधान चटर्जी की जोड़ी ने धनबाद के तनिष्क मोनहाटी और तरुण काशित बट्टी को, धनबाद के राजवीर सिंह और संकल्प सिंह ने दुमका के अशुतोष दत्ता और ध्रुव नारायण सिंह को हराया.

गर्ल्स सिंगल्स अंडर-17 का परिणाम

धनबाद की अनु श्रीष्टी ओरोन ने गुमला की पूजा कुमारी को, देवघर की अंशिका त्यागी ने धनबाद की प्राची कुमारी को, देवघर की शृष्टी सुमन ने गिरिडीह की कृतिका कृष्णा को, हजारीबाग की आहाना टिग्गा ने देवघर की अनन्या गिरी को, ईस्ट सिंहभूम की अनुष्का कच्छप ने रांची की नम्रता टोप्पो को हराया.

मिक्स्ड डबल्स :

गिरिडीह की जोड़ी राजवीर सिंह और श्रद्धा सिन्हा ने धनबाद के सार्थक जायसवाल और प्रतिष्ठा कुमारी को, लोहारदगा के वीर प्रताप पांडेय और आशिता ने रांची की प्रियर्थी गुप्ता और श्रृस्टि कुमारी को, वेस्ट सिंहभूम के मनीष हेम्ब्रम और समृद्धि हेम्ब्रम ने लोहारदगा की राजन कुमारी और आहाना टिग्गा की जोड़ी को हराया. वहीं ईस्ट सिंहभूम के कृष दुबे और सुजाल रक्षीत ने रांची की एक्का पूजा और जिम्मी गेराल्ड को मात दी.

ब्वॉयज सिंगल्स अंडर-15 का क्वार्टर फाइनल

बोकारो के सूरतदीप कुमार ने गिरिडीह के अंकित कुमार को 21-14, 22-20 से हराया, धनबाद के राजवीर सिंह ने लोहारदगा के मोहजैद राजा को 21-14, 21-11 से मात दी. वहीं लातेहार के अनिकेत सिंह ने गिरिडीह के कृष कुमार को 21-19, 22-20 से हराया. गुमला की आहाना टिग्गा ने बोकारो की आक्शा फिरदौस को 15-12, 15-8 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >