बस्ताकोला होटल से अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार

अवैध शराब होटल से किया गया जब्त

झरिया.

झरिया पुलिस ने मंगलवार की देर रात बस्ताकोला के अंकित होटल में छापेमारी कर 67 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की. छापेमारी टीम को देखते ही संचालक अंकित सिंह भागने लगा, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा. उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. एसआइ सूरज कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब अवैध तरीके से बेची जा रही थी, शिकायत के बाद छापेमारी में बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >