Dhanbad News :ब्लॉक दो : अवैध खनन व भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम नाटक की प्रस्तुति

Dhanbad News :ब्लॉक दो : अवैध खनन व भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम नाटक की प्रस्तुति

Dhanbad News : बीसीसीएल में चल रहे त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर जीएम कुमार रंजीव की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी. कतरास से आये कलाकार अर्जुन चौधरी, धर्मदास वर्मा, मारुति वर्मा, मो नासिर खान एवं ब्लॉक दो क्षेत्र के प्रीतम चौहान द्वारा अवैध खनन के दौरान होने वाले खतरे एवं भ्रष्टाचार से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए लोगों को प्रोत्साहित किया गया. जीएम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाना था. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.सं), अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन प्रवीण कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक सामग्री वैभव सिंह, उप प्रबंधक अजय सिंह यादव, सहायक प्रबंधक (खनन) रवि रंजन प्रसाद, सहायक प्रबंधक सुश्री स्नेहा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >