विकास साहनी के घर से जब्त अवैध शराब व सामग्री. Dhanbad News:अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक विकास साहनी पुलिस टीम के पहुंचते फरार हो गया. Dhanbad News: निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को जोगीतोपा गांव में विकास साहनी के घर में छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस टीम ने वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब, खाली बोतल, ढक्कन, रैपर, केमिकल व स्प्रिट जब्त किया है. पुलिस टीम के पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारी विकास साहनी भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब्त सामग्री थाना ले आयी. इस संबंध में थाना में विकास साहनी एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जोगीतोपा गांव में विकास साहनी अपने घर में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहा है. सूचना टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
