भूली.
भूली ओपी प्रभारी शेखर कुमार ने रविवार को गुप्त सूचना पर भूली बस्ती के कुम्हार टोला दुर्गा मंदिर के पास नकली शराब की मिली फैक्ट्री का उद्भेदन किया. यहां अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब बनायी जा रही थी. कुम्हार टोला के एक मकान में छापामारी के दौरान दो संदिग्ध युवकों ने भागने का प्रयास किया. उनमें से एक युवक राहुल कुमार (22 वर्ष) को पुलिस ने पकड़ लिया. जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. छापामारी के दौरान एक मकान के कमरे में छुपे एक युवक सागर कुमार (24) को भी पकड़ा गया. दोनों की निशानदेही पर मकान की छत पर अवैध शराब की बंद बोतलों के साथ भारी मात्रा में अलग-अलग अंग्रेजी शराब ब्रांड की बोतल, स्टीकर और ढक्कन बरामद किये गये. अवैध शराब बनाने की सामग्री व ब्लू रंग की ऑल्टो कार (जेएच10यू 4478) बरामद किया गया. इसका इस्तेमाल उक्त शराब को बेचने के लिए किया जा रहा था. पुलिस सभी सामान जब्त कर अपने साथ ले गयी.अवैध शराब बनाने का मामला दर्ज:
इस संबंध में पुलिस ने अवैध शराब बनाने और वितरण करने का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक राहुल कुमार कुम्हार टोला निवासी, सागर कुमार सुगियाडीह सरायढेला निवासी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. जबकि भागने वाले युवक नावाडीह निवासी छोटू हाड़ी की तलाश की जा रही है.होटल में छापेमारी, दर्जनों बोतल अवैध शराब जब्त :
धनसार.
धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक में रविवार को धनसार पुलिस ने बाबा का ढाबा होटल में छापेमारी कर अवैध शराब व बियर की दर्जनों बोतलें जब्त की है. होटल संचालक पप्पू को पुलिस ने पकड़ लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
