IIT-ISM धनबाद में 12 दिवसीय हाइब्रिड रिफ्रेशर कोर्स शुरू, 111 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

IIT ISM धनबाद में 12 दिवसीय हाइब्रिड रिफ्रेशर कोर्स शुरू हुआ। इसमें सेमीकंडक्टर, वीएलएसआई और इंटेलिजेंट सिस्टम जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

धनबाद: IIT-ISM धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सोमवार को ‘डिवाइस सर्किट को-डिजाइन : फ्रॉम इमर्जिंग मैटेरियल्स टू इंटेलिजेंट सिस्टम्स’ विषय पर 12 दिवसीय हाइब्रिड रिफ्रेशर कोर्स शुरू हुआ. कार्यक्रम मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा है. उद्घाटन एमएमटीटीसी, आइ2एच भवन में हुआ.

कार्यक्रम में डीन, आरएंडडी प्रो. पार्थसारथी दास मुख्य अतिथि और आइआइटी कानपुर के प्रो शुभम सहाय रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए. विभागाध्यक्ष प्रो सुबिंदु कुमार, कोर्स समन्वयक प्रो मनोदीपन साहू और सह-समन्वयक प्रो राजीव कुमार रंजन मौजूद थे.

दक्ष और अनुभवी विशेषज्ञों का मिलेगा साहचर्य

कोर्स में करीब 111 प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं. आइआइटी, आइआइएससी, सीएसआइआर प्रयोगशालाओं, इसरो/एससीएल समेत विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ 48 तकनीकी सत्र लेंगे.

कोर्स में क्रिटिकल मिनरल्स, उभरती सामग्रियों, सेमीकंडक्टर डिवाइस, डिवाइस मॉडलिंग, वीएलएसआई, फोटोनिक्स, माइक्रोवेव, आरएफ, सर्किट डिजाइन और इंटेलिजेंट सिस्टम जैसे विषयों पर चर्चा होगी. विशेषज्ञों ने स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और आत्मनिर्भर तकनीक के विकास के लिए डिवाइस, सर्किट और सिस्टम को एकीकृत करने पर जोर दिया. कार्यक्रम का समापन 22 अगस्त को होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >