धनबाद. दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में शेष कॉन्टैक्ट वायर बदलने के कार्य के कारण 17 सितंबर को ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल का परिचालन बदले मार्ग से किया जायेगा. रेलवे के अनुसार, गाजियाबाद-महरौली अप एवं डाउन लाइन और गाजियाबाद-सीवाइजेड लाइन पर अलग-अलग पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इसके चलते ट्रेन के निर्धारित मार्ग और ठहराव में बदलाव किया गया है.
मुरादाबाद से बदले मार्ग पर चलेगी ट्रेन
हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 13065 अपने निर्धारित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-पिलखुआ-गाजियाबाद के बजाय मुरादाबाद-लक्सर जंक्शन-रुड़की-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद होकर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: बोकारो कोर्ट का नया आदेश: जमानतदारों का सत्यापन अब पुलिस नहीं, आधार ऐप से करेगी कोर्ट
इस बदलाव के कारण ट्रेन के यात्रा मार्ग में परिवर्तन होगा. यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के समय में संभावित बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गयी है.
गजरौला और हापुड़ में नहीं रुकेगी
रूट डायवर्जन के कारण ट्रेन संख्या 13065 का गजरौला जंक्शन और हापुड़ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत होगी.
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है. कॉन्टैक्ट वायर बदलने का कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन को सामान्य रूप से संचालित करने की दिशा में आगे की व्यवस्था की जायेगी.
ये भी पढ़ें: झरिया पुनर्वास: बेलगड़िया के विस्थापितों को मिलेगा रोजगार का मौका, जानिए क्या है जेआरडीए का 1.02 करोड़ का प्लान
