विक्की कुमार का फाइल फोटोDhanbad News: बरोरा थानांतर्गत मुराइडीह बस्ती निवासी टीकाराम महतो के पुत्र होटल संचालक विक्की कुमार (28) की मौत रांची मेदांता में शनिवार की रात इलाज के दौरान हो गयी. विक्की की शादी 16 फरवरी रविवार को मुराइडीह बस्ती स्थित शिव मंदिर में होने वाली थी. तैयारी पूरी हो चुकी थी. निमंत्रण कार्ड बंट गये थे. घर में शादी की खुशी का माहौल था, पर दुल्हा विक्की की मौत से घर की खुशी मातम में बदल गयी. रविवार को अलसुबह शव पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक का दाह संस्कार खोदो नदी घाट पर कर दिया गया.
नौ फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
बताया जा रहा है कि नौ फरवरी को अचानक तबीयत खराब होने पर धनबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यहां उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. रांची मेदांता में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक मुराइडीह बस्ती हीरक मोड़ पर विक्की होटल का संचालन कर रहा था. वह दो भाइयों में बड़ा था. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुखिया अनिता देवी, पंसस गेंदा देवी, पूर्व पंसदस नवीन सिंह, मोहन महतो ने शोक व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
