Video: होली के दिन धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, इन इलाकों में लगी निषेधाज्ञा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Holi 2025: होली के दिन धनबाद जिले के भाटडीह ओपी क्षेत्र में शव जलाने का विवाद इतना बढ़ गया कि निषेधाज्ञा लगानी पड़ी. पुलिस को फ्लैग मार्च भी करना पड़ा.

Holi 2025: धनबाद जिले में दामोदर नद में शव जलाने की वजह से हुए विवाद के बाद कई इलाकों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. थाना प्रभारी ने कहा है कि भाटडीह ओपी क्षेत्र के भाटडीह तेतुलिया धोड़ा और  कुमारडीह गांव में धारा 144 लगा दी गयी है. किसी भी जगह लोग झुंड बाकर न रहें. अगर ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

दामोदर के तट पर शव जलाने की वजह से हुआ विवाद

शुक्रवार को दोपहर में कुमारडीह गांव की एक बुजुर्ग महिला का शव दामोदर नदी के भाटडीह घाट के समीप जलाये जाने की वजह से 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई. भाटडीह तेतुलिया क्वार्टर की कुछ महिला दामोदर नदी में स्नान करने गयीं थीं. वहीं, कुछ दूरी पर एक महिला का शव जल रहा था.

दामोदर के तट पर एक ओर जल रही थी लाश, दूसरी ओर चल रहे थे लाठी-डंडे.

रणक्षेत्र में तब्दील हो गया दामोदर का तट

महिलाओं ने वहां पर शव जलाने से मना किया. इसी बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गयी. इसके बाद महिलाओं ने अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी. कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग दामोदर के तट पर पहुंच गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी और पूरा नदी तट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

एक तरफ शव जल रहा था, दूसरी तरफ चल रहे थे लाठी-डंडे

एक तरफ महिला का शव जल रहा था और दूसरी तरफ लाठी-डंडे चल रहे थे. पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने दिखायी तत्परता, स्थिति नियंत्रण में

इसके बावजूद शनिवार सुबह एक पक्ष की ओर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखायी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पुलिस ने भाटडीह ओपी इलाके में धारा 144 लागू कर दी. पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों को हिदायत दी कि वे अपने घरों से न निकलें.

इसे भी पढ़ें

Ranchi News: होली के दिन नामकुम में जमकर हुई मारपीट, तलवारबाजी में 4 गंभीर

PHOTOS: जसीडीह चकाई मोड़ के पास लगी भीषण आग, 12 होटल जलकर खाक, 12 घंटे बिजली ठप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >