Dhanbad News : भांजी का बर्थडे मना कर घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारा धक्का, मौत

Dhanbad News : भांजी का बर्थडे मना कर घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारा धक्का, मौत

Dhanbad News : महुदा थाना क्षेत्र के लौहपिट्टी मोड़ के पास गुरुवार की रात अवैध बालू लदे अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बोकारो के पुपुनकी निवासी शक्तिपद महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो (24) की मौत हो गयी. मृतक अनिल अपनी बहन की ससुराल दुगदा से अपनी भांजी का जन्मदिन मनाकर बाइक (जेएच-09 बीबी/0669) से रात 9:30 बजे अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान लौहपिट्टी मोड़ (काशीटांड़) गोलाई पर बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया. लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी. परिजनों व ग्रामीणों ने पहुंच कर उसे बीजीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. महुदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजन लक्ष्मीकांत महतो ने महुदा थाना में आवेदन देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मृतक दो भाई में छोटा और अविवाहित था. वह बोकारो सेल में कार्यरत था. उसका बड़ा भाई सेना में है. पिता राशन दुकान चलाते हैं.

दो बाइकों की टक्कर में गोविंदपुर के युवक की मौत, दो गंभीर

गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के करमदाहा पुल पर शुक्रवार की शाम छह बजे दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गये. मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जमडीहा, कुबरीटांड़ निवासी सलीम अंसारी के पुत्र हासिब अंसारी (20) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही करमदाहा मेला में सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. वहीं मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक गोविंदपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है. बेहोशी की हालत में होने के कारण घायल युवकों का नाम व पथए की जानकारी नहीं मिल पायी है.

कैसे हुई घटना : बताया जाता है कि बाइक पर सवार युवक करमदाहा मेला से पूर्वी टुंडी की ओर लौट रहे थे वहीं विपरीत दिशा से दूसरी बाइक करमदाहा की ओर जा रही थी. इस दौरान करमदाहा पुल पर दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में यामहा बाइक (जेएच 10 सी क्यू 2349) व अपाची बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना के बाद पुल पर जाम लग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >