स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हिंदी वाचन प्रतियोगिता, 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बाघमारा में छात्रों के लिए हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बाघमारा: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बाघमारा में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों में शुद्ध, स्पष्ट एवं धाराप्रवाह वाचन कला का विकास करना था.

दो भागों में विभक्त प्रतियोगिता के निर्णायक सुनैना पांडेय, संगीता कुमारी एवं वरिष्ठ शिक्षक गिरधारी लाल खंडेलवाल ने कुल दस श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया. प्रधानाचार्य लखन प्रसाद महतो ने चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >