उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को आमटाल स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां रजिस्टर के अपडेट नहीं रहने और केंद्र के समय पर संचालित नहीं होने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, उन्होंने दो दिनों के अंदर रजिस्टर को अपडेट करने व नियमित समय पर केंद्र के संचालन का निर्देश दिया. डीडीसी ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बलियापुर के आमटाल पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया और काम की गुणवत्ता बनाये रखने व तय समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की और लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
Dhanbad News: समय पर हो स्वास्थ्य केंद्र का संचालन, दो दिन में रजिस्टर अपडेट करें : डीडीसी
उप विकास आयुक्त ने बलियापुर प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Dhanbad News: समय पर हो स्वास्थ्य केंद्र का संचालन, दो दिन में रजिस्टर अपडेट करें : डीडीसी