Dhanbad News: कतरास. कतरास थाना क्षेत्र की एक युवती ने लोहांचल कॉलोनी रितुडीह थाना सेक्टर 12 बोकारो के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत शनिवार को कतरास थाना में की है. शिकायत में बताया है कि जीवन साथी डॉट. कम के जरिए युवती की मां ने एक लड़का देखा. जिसका नाम अभिषेक भारद्वाज पिता चंदन कुमार ठाकुर है. युवती की मां ने उससे शादी विवाह को लेकर बातचीत की. फिर फोन से लड़का-लड़की संपर्क में आ गये. 26 दिसंबर 25 को लड़का दिल्ली में जाकर लड़की से मिला. फिर अपनी कार से अगले दिन उज्जैन के एक रिसॉर्ट ले गया. जहां शारीरिक संबंध बनाना चाहता था लेकिन सफल नहीं हो सका. फिर 31 दिसंबर को 2025 को अपने दोस्तों के साथ ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में ले गया और नशीले चीज खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया. होश आने पर मैं रोने लगी तो मुझे शादी करने का भरोसा दिलाया. इसी के साथ मुझे आठ जनवरी 2026 को कोलकाता के होटल में संबंध बनाया. कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
Dhanbad News: शादी का प्रलोभन दे उज्जैन, नोएडा व कोलकाता में ले जाकर बनाया संबंध

Dhanbad News: शादी का प्रलोभन दे उज्जैन, नोएडा व कोलकाता में ले जाकर बनाया संबंध
Copied link
Dhanbad News: कतरास की युवती का बोकारो के युवक पर आरोप