Dhanbad News : राजगंज श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निसान यात्रा

Dhanbad News : राजगंज श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निसान यात्रा

Dhanbad News : राजगंज में पहली बार आयोजित श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुटी. श्री श्याम मित्र मंडल राजगंज के शुभम चौरसिया, वैभव चौरसिया, राजीव दे, आयुष अग्रवाल, सौरभ चौरसिया, गौतम अग्रवाल, अभिषेक मुंशी, विशाल चौरसिया, प्रिंस मित्तल, गौरव चौरसिया, संजय माहुरी, पंकज कुमार की अगुआई में भव्य निसान पदयात्रा निकाली गयी. यात्रा में खाटू श्याम के तस्वीर को फूलमाला से सजे बग्घी में स्थापित कर नगर भ्रमण कराया गया. गाजे बाजे के साथ करीब एक हजार श्रद्धालु निसान लिये चल रहे थे. श्याम भजन से माहौल भक्तिमय हो गया. इलाका हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा की गूंज से गुंजायमान हो गया. श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों को शर्बत पिलाया. भाजपा नेता आनंद कुम्हार, मुखिया बंदना बारूई, पंसस उर्मिला साव, उपमुखिया चंदन भारती, गिरिजेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, बिनोद अग्रवाल, अजय दे, महेश चौधरी, महिम मंडल, संदीप अग्रवाल, राहुल दे, प्रीतम चौरसिया, प्रीतम अग्रवाल, सुदीप अड्डी, गणेश अग्रवाल, नवीन भदानी, अजय राम, चंदन अग्रवाल, सुनील साव, संतोष अग्रवाल आदि मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >