आजाद नगर स्थित अमन सोसाइटी गेट नंबर तीन के पास रहने वाले इस्माइल खान (22) ने सोमवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसके पिता बीसीसीएल कर्मी कलेंडर खान ने बताया : सोमवार को सुबह नौ बजे मेरे पुत्र ने अपने घर के ही सीलिंग फैन में गमछा फंसाकर फंदा बनाया और झूल गया. इस घटना की सूचना मिलते ही हमलोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और असर्फी अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया इस्माइल कुछ समय से पढ़ाई को लेकर अवसाद में था. हमलोग हमेशा उसे समझा बुझाकर शांत रखते थे. घटना की सूचना पाकर भूली पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पी के रॉय मेमोरियल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था.
केंदुआडीह थाना में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, केंदुआ.
केंदुआडीह थाना परिसर में सीएमपीडीआइ की ओर से महिला पुलिस कर्मियों को नि:शुल्क नैपकिन उपलब्ध कराने व डिस्पोजल के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगायी गयी. केंदुआडीह थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर ने कहा : मशीन लगने से थाना में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को लाभ पहुंचेगा.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।