Dhanbad News : धनबाद में 73, 540 सरकारी कंबल का होगा वितरण, राज्य मुख्यालय से प्रखंडों में सीधे भेजा जा रहा कंबल

सबसे ज्यादा बाघमारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आवंटित किये गये हैं कंबल

धनबाद जिला में इस सीजन में ठंड से बचाव के लिए 71,678 सरकारी कंबलों का वितरण होगा. इस वर्ष कंबल का क्रय सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने राज्य मुख्यालय से ही किया है. राज्य मुख्यालय से ही कंबलों की आपूर्ति सीधे अंचलों में की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार इस बार ठंड में सरकारी कंबल का वितरण देर से शुरू हुआ है. आपूर्तिकर्ता द्वारा अंचलों व प्रखंडों में सीधे कंबल की आपूर्ति की जा रही है. क्रमवार कंबल आ रहे हैं. उसी अनुपात में पंचायत स्तर पर वितरण भी शुरू कराया गया है. इस बार जिला स्तर पर कोई कोटा निर्धारित नहीं किया गया है. सबसे ज्यादा कंबल बाघमारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आवंटित की गयी है.

किस क्षेत्र के लिए कितना आवंटन

प्रखंड अंचल संख्या

धनबाद प्रखंड 2700

बाघमारा प्रखंड 13,127तोपचांची प्रखंड 6300

टुंडी प्रखंड 3900पूर्वी टुंडी प्रखंड 2100

गोविंदपुर प्रखंड 8226बलियापुर प्रखंड 5200

निरसा प्रखंड 6100केलियासोल प्रखंड 4500

एग्यारकुंड प्रखंड 3500झरिया अंचल 4700

धनबाद अंचल 5500पुटकी अंचल 2100

एग्यारकुंड अंचल 3500गोविंदपुर अंचल 225

बलियापुर अंचल 225बाघमारा अंचल 1200

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग 437कुल 73,540

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >