Dhanbad News: माटीगढ़ में धूमधाम से मना गोवर्धन महोत्सव

Dhanbad News: माटीगढ़ डैम कॉलोनी स्थित गोवर्धन पर्वत पर रविवार को यदुवंशियों ने गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया.

Dhanbad News: बाघमारा स्थित माटीगढ़ डैम कॉलोनी स्थित गोवर्धन पर्वत पर रविवार को यदुवंशियों ने गोवर्धन पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया. गौ माता की पूजा की गयी. 24 घंटे के अखंड कीर्तन के आयोजन किया गया. तत्पश्चात खीर प्रसाद वितरण किया गया. पूजा में सांसद ढुलू महतो, बेरमो विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह, पूर्व मंत्री सह प्रत्याशी जलेश्वर महतो, भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो, टुंडी से झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो, निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव, दीपनारायण सिंह, तारकेश्वर यादव, विक्रम सिंह यादव, रामाशीष यादव, कारू यादव आदि शामिल हुए. बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने कहा कि जल्द गोवर्धन पर्वत में भगवान शिव, बजरंगबली व श्रीकृष्ण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी. मौके पर आयोजन समिति के सचिव इंद्रासन यादव, सुनील यादव, बैजनाथ यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष लगनदेव यादव, गोपाल चंद्र गोप, सुरेंद्र यादव, इंदल यादव, शिव कुमार यादव, मिथिलेश यादव, मनोज कुमार यादव, राजकुमार यादव, सुशील यादव, लक्ष्मण यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >