रत्नेश मिश्रा, केंदुआ,
गोधर न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी (एनजीकेसी ) के तीन नंबर सीएचपी के समीप चानक का समरसेबूल पंप खराब होने से लगभग पांच हजार की आबादी को पिट वाटर की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से बंद है. इस वजह से गोधर तीन नंबर, चार नंबर, छह नंबर सहित आस-पास रहनेवाले लोग जल संकट से त्रस्त हैं. लोग इससे निजात दिलाने की गुहार न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी प्रबंधन सहित एरिया मैनेजर (इएंडएम) तक से लगा चुके हैं. लेकिन चानक में गैस होने की बात कह समस्या समाधान का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. गोधर तीन नंबर से छह नंबर तक विधायक मद से दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर झमाडा का नल भी लगाया गया है. लेकिन इस भीषण गर्मी में वह भी चार दिनों के अंतराल पर खुलता है. इससे भी लोगों को दो चार गैलन ही पानी मिलता है. नगर निगम द्वारा शहरी जलापूर्ति योजना के हर घर नल योजना के तहत इलाके में पाइपलाइन भी बिछाई गयी है, लेकिन लोगों को कनेक्शन तक नहीं दिया गया. ऐसे में लोगों को दैनिक कार्यों के लिए कुसुंडा रेलवे तालाब का सहारा लेना पड़ रहा है.लोगों ने कहा : भीषण गर्मी में जाना पड़ता है तालाब
तीन नंबर चानक से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से समस्या हो रही है. भीषण गर्मी में तालाब जाना पड़ रहा है. इस वजह से तबीयत खराब हो जाती है. जल संकट का त्वरित समाधान होना चाहिए.
गीता देवी,
गोधरपानी की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से बंद है. गोधर स्थित पीओ कार्यालय से लेकर एरिया ऑफिस तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. प्रबंधन को हमारी समस्या से कोई मतलब नहीं.शिवनंदन पासवान,
गोधरयहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी है. भीषण गर्मी में एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद है. प्रबंधन ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया, तो लोग कुसुंडा साइडिंग व सीएचपी का काम ठप करा देंगे.अरुण चौबे,
गोधरपानी की व्यवस्था करने के लिए रात-दिन इधर-उधर जाना पड़ता है. पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं मिलने से लोग त्रस्त है. टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. इस वजह से समस्या अधिक है.रतन राजवार ,
गोधरबोले जवाबदेह
चानक में जहरीली गैस है. इसके कारण न तो ठेकेदार और न ही विभागीय कर्मी काम करने को तैयार हैं. ऐसे में तत्काल राहत के लिए टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है. स्थायी समाधान के लिए गोधर मोड़ के पुराना बोर होल की जांच की जा रही है. बोर होल सही पाये जाने पर समरसेबुल लगा दिया जायेगा अन्यथा नये बोर होल के लिए टेंडर निकाला जायेगा.एचके मिश्रा,
एरिया मैनेजर इएंडएम, कुसुंडाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
