करमाटांड़ में सर्पदंश से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने आपदा राहत से मुआवजे की मांग की

टुंडी के करमाटांड़ गांव में सर्पदंश से एक छात्रा की मौत हो गई. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है.

टुंडी प्रखंड के करमाटांड़ गांव में सर्पदंश से कक्षा एक की छात्रा अमृता कुमारी की मौत हो गयी. बुधवार की देर रात करीब दो बजे धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अमृता उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड़ की छात्रा थी. वह विद्यालय के सहायक अध्यापक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेंद्र नाथ किस्कू की भतीजी बतायी गयी है.

गर्मी में जमीन पर सोई थी बच्ची

परिजनों के अनुसार अमृता रात में पहले खाट पर सोयी थी. गर्मी अधिक लगने के कारण वह खाट से नीचे उतरकर जमीन पर सो गयी. इसी दौरान सोयी अवस्था में किसी सांप ने उसे डस लिया. कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई.

ये भी पढ़ें: धनबाद में बदल रहा गाड़ियों का बाजार, पेट्रोल से ई-व्हीकल की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान

इसके बाद बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बरसात और गर्मी में अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार बरसात और गर्मी के मौसम में गांवों में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में घरों और आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है.

ग्रामीणों ने की आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि कम उम्र में बच्ची की मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. ऐसे कठिन समय में सरकारी सहायता से परिवार को कुछ राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrasekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >