घनुडीह में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बीसीसीएल तीसरा क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जयरामपुर मोड़, ठाकुर मोड़ और गोल्डेन पहाड़ी के आवासीय क्षेत्र में सबसे अधिक पानी भरा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे घरों के अंदर प्रवेश कर रहा है. गोल्डेन पहाड़ी निवासी जितेंद्र निषाद ने बताया कि घर के आसपास पूरा पानी भर गया है. ऐसा लग रहा है जैसे घर नहीं तालाब हो.
हालांकि, पहले पानी नाले से निकल जाता था, लेकिन ओबी डंप के कारण नाला बंद हो गया है. लगातार बारिश से पानी जमा हो गया है और प्रबंधन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. लोगों ने बीसीएल प्रबंधन और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था और नाले की सफाई की मांग की है.
