Dhanbad News: क्यूआर कोड से डोर-टू-डोर कचरा उठाव की होगी मॉनीटरिंग

Dhanbad News: शहरी क्षेत्र के सभी घरों में लगाया जायेगा क्यूआर कोड

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अब क्यूआर कोड आधारित मॉनीटरिंग सिस्टम लागू होगा. इस नयी व्यवस्था के तहत कचरा उठाने करने वाले वाहनों द्वारा जितने घरों से कचरा संग्रहित किया जायेगा, उतना ही कचरा डंपिंग यार्ड तक पहुंचना अनिवार्य होगा. इसके लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक घरों में क्यूआर कोड लगाये जायेंगे.

कचरा के वजन में हेराफेरी पर लगेगा अंकुश

कचरा उठाने से पहले सफाइकर्मी संबंधित घर के क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे. स्कैनिंग के बाद कचरे की जानकारी सीधे सॉफ्टवेयर में फीड हो जायेगा. इससे यह रिकॉर्ड रहेगा कि किस घर से, किस समय और कितनी मात्रा में कचरा उठाया गया है. यही नहीं, डंपिंग यार्ड पर पहुंचने वाले कचरे की भी अलग से एंट्री की जायेगी, ताकि दोनों आंकड़ों का मिलान किया जा सके. इस व्यवस्था से कचरा उठाव में अनियमितता पर अंकुश लगेगा. क्यूआर कोड सिस्टम के लागू होने से हर स्तर पर क्रॉस चेकिंग संभव होगी और जवाबदेही तय की जा सकेगी.

बोले नगर

आयुक्त

यह सिस्टम डिजिटल होगा और रियल टाइम मॉनीटरिंग की सुविधा देगा. इससे न सिर्फ सफाई व्यवस्था में सुधार होगी, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी मदद मिलेगी. जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ वार्डों में इसे लागू करने के बाद पूरे नगर निगम क्षेत्र में विस्तार किया जायेगा.

आशीष गंगवार, नगर आयुक्तB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >